बागबाहरा: अपर कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण बागबाहरा के ग्राम ओंकारबंद और पतेरापाली का दौरा किया
महासमुंद : अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने आज महासमुंद तहसील के ग्राम जोबा और गुडेलाभाठा के साथ- साथ तहसील बागबाहरा के ग्राम ओंकारबंद और पतेरापाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली।