कहरा: अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारी हुई शुरू,नगर निगम कर्मियों ने अंबेडकर चौक पहुंच प्रतिमा स्थल का किया सफाई
Kahara, Saharsa | Apr 13, 2024 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है और इसी की तैयारी को लेकर अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल एवं इसके आसपास नगर निगम कर्मियों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। यहां जिला प्रशासन एवं SC/ST सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है। जहां जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच कर माल्यार्पण कार्यक्रम में शरीक होते हैं।