चंदौली: रसोई गैस को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ की बैठक
डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बैठक हुई। तेल कंपनियों के प्रबंधकों व गैस वितरकों ने बताया कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। डीएम ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए जमाखोरी, कालाबाजारी व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।