डीडवाना: मौलासर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
Didwana, Nagaur | Jan 17, 2026 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को मौलासर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हो बताया कि प्रकरण में आरोपी अरबाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।