मेरठ: जानी क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Meerut, Meerut | Oct 27, 2024 जानी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में पड़ोस के रहने वाले मनचले ने घर में अकेली किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित किशोरी के अनुसार आरोपी उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने किशोरी की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।