बिसौली नगर में कुछ लोगों द्वारा बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। पशु प्रेमियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बंदरों को पिंजरे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि नगर के एक इलाके में बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद किया गया था।