झालरापाटन: झालावाड़ में पांच दिवसीय पीपानन्दाचार्य जयंती महोत्सव शुरू, 703वीं जयंती पर 2 अप्रैल तक चलेंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
झालावाड़ में संत शिरोमणि श्री पीपानन्दाचार्य जी महाराज का पांच दिवसीय जयंती महोत्सव रविवार सुबह 11:00 से शुरू हो गया है। दो नदियों के संगम पर स्थित पीपाधाम पर यह महोत्सव 29 मार्च, चैत्र शुक्ल एकादशी से 2 अप्रैल, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।श्री पीपानन्द सेवा समिति एवं पीपानन्द सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।