बिलग्राम: हसौलिया गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Bilgram, Hardoi | Jan 26, 2025 सांडी थाना क्षेत्र के हसौलिया गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।जानकारी के अनुसार हसौलिया गांव निवासी दिनेश गांव के चौकीदार हैं उनका पुत्र मंजेश गांव में रहकर खेती करता है दिनेश के मुताबिक मंजेश शराब पीने का आदी था मंजेश ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।