चूरू: सदर क्षेत्र में श्रीमाताजी मंदिर की जमीन बेचने के ठगी मामले में CJM कोर्ट का फैसला, 5 साल कैद व ₹4 लाख का जुर्माना लगाया
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू के सदर थाना में साल 2014 में दर्ज रियल स्टेट से जुड़े ठगी के एक मामले में सीजेएम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास व 4 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 7 गवाहों के बयान व दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर सीजेएम हरीश कुमार ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराधों में उदारता का संदेश नहीं जाना चाहिए।