चूरू: गांव आसलू लाखाऊ के खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते किसान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
Churu, Churu | Sep 17, 2025 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव आसलू लाखाऊ के खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय 51 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूधवाखारा थाना के हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बुधवार दोपहर 3 बजे करीब बताया कि आसलू लाखाऊ निवासी राधेश्याम ने रिपोर्ट दी।