लाडपुरा: घर से बाइक में पेट्रोल भरवाने निकले युवक को दरा क़स्बे में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गम्भीर घायल एमबीएस में भर्ती
Ladpura, Kota | May 28, 2024 जिले के कोटा झालावाड़ रोड़ पर दरा क़स्बे में आज एक बाइक सवार युवक घर से पेट्रोल भरवाने आया तो उसको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। घायल युवक अशपाक पुत्र अयूब निवासी दरा अपने घर से पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था कि पीछे आये तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया।परिजन उसे एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे।