लाडपुरा: शहर में बिजली संकट को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने बिजली अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Ladpura, Kota | May 28, 2024 कोटा में आए दिन बिजली कटौती हो रही है और भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने निजी बिजली कंपनी KEDL के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। राखी गौतम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुमानपुरा स्थित केईडीएल के कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से बात कर ज्ञापन दिया।