दतिया नगर: दतिया में कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन, दिनारा रोड स्थित 60 बीघा जंगल जला
दतिया में कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। किसान लगातार खेतो की नरवाई में आग लगा रहे है। लेकिन घटनाए सामने आने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ऐसा नहीं है की अधिकारियो को इसकी जानकारी नहीं है। ताजा मामला गांव झाड़ियां का है। इस से पहले गांव भगोर में लगी नरवाई की आग दिनारा रोड स्थित जंगल तक पहुंची। जहा जंगल 60 बीघा तक जल चुका है।