शाजापुर। रविवार शाम 7 बजे मौसम वैज्ञानिक सत्यंत्र धनोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नए वर्ष की शुरुआत से जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 जनवरी से रात का न्यूनतम तापमान करीब 6.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं।