सिलवानी: साईंखेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Silwani, Raisen | Jan 24, 2026 सिलवानी अंतर्गत ग्राम साईंखेड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।