मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा (भारौली का पुरा) निवासी प्रमोद जाटव नाम का युवक अपनी बारात लेकर बुधवार को ग्वालियर के मसूदपुर पहुंचा। जहां शादी की सभी रस्मों के उपरांत अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर गुरुवार को लगभग 5:00 बजे अपने गांव रामपुरा (भारौली का पुरा) पहुंचा ।तो वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग अचंभित हो गए।