एक्साइज विभाग ने बड़ी बथना से ई रिक्शा पर लदे 144 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम छह बजे का है। एक्साइज विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।