अमरोहा: अमरोहा में फर्जी रेप केस का डर दिखाकर वसूली का आरोप, लोग परेशान—एसपी से शिकायत
Amroha, Amroha | Dec 31, 2025 अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उक्त महिला रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम वसूल रही है। आरोप है कि डर और बदनामी का भय दिखाकर कई लोगों से पैसे ऐंठे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने मामले की लिखित शिकायत एसपी से की है।