शिकोहाबाद: नौशहरा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौशहरा के पास हाईवे पर मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल भेजा।