झांसी: झाँसी महिला थाने में करवा चौथ की रौनक, कर्तव्य, ड्यूटी और परंपरा सभी निभा रहीं झांसी की महिला पुलिसकर्मी
Jhansi, Jhansi | Oct 10, 2025 झाँसी की खाकी वर्दी वाली महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ के अवसर पर यह साबित कर दिया कि वे कर्तव्य, ड्यूटी और परंपरा को बखूबी साथ निभा सकती हैं। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हुए भी झाँसी महिला थाने में तैनात इन पुलिसकर्मियों ने त्योहार की तैयारियों के लिए थोड़ा वक्त निकाला, जिससे थाने का माहौल खुशनुमा हो गया।