गन्नौर: गन्नौर की पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Ganaur, Sonipat | Mar 18, 2024 थाना गन्नौर की पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू पुत्र जानेश्वर निवासी रिसालू जिला पानीपत का रहने वाला है। थाना गन्नौर में नियुक्त HC अजय ने अपनी पुलिस टीम के साथ पीओ, बेलजम्परों व पैरोलजम्परों की खोजबीन करते हुए वर्ष 2021 में एक चेक बाउंस की घटना में संलिप्त उक्त आरोपी को न्यायालय द्वारा 2024 में उद्घोषित अपराधी करार दिए जाने पर मामला दर्ज किया गया था।