कसडोल: हाई स्कूल कटगी मना रहा 77 वां गणतंत्र दिवस आमंत्रण पत्र भेज कर दिया कार्यक्रम में आने का न्योता
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी है जहां 26 जनवरी 2024 को 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है यह बताते सुनकर आपको भी अचरज जरूर लगेगा क्योंकि पूरे देश में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है लेकिन आदर्श ग्राम पंचायत कटगी में शासकीय हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस शिक्षक मना रहे हैं, प्राचार्य ने सभी को एक आमंत्रण पत्र भेजा