चित्तौड़गढ़: छापरी सिंहपुर के बीच तस्करों ने ANTF की नाकाबंदी तोड़कर कार जंगल में छोड़ी, तलाशी में मिला डोडा चुरा और MDMA
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चित्तौड़गढ़ ने एक कार से करीब 36 किलो 16 ग्राम MDMA पकड़ा. हालांकि कार मे सवार लोग अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. घटनास्थल के आसपास एक संदिग्ध बिना नंबर की बाइक भी पाई गई. उसके जरिये भी मादक पदार्थ तस्करी होने की आशंका है. पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त कार्रवाई छापरी सिंहपुर पुलिस चौकी मार्ग के बीच की गई.