हरदोई: भूड़पुरवा गांव में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा निवासी रामचरन खेती किसानी का काम करते थे। बुधवार दोपहर में वह घर से पड़ोसी गांव झबरा बधिंया गए थे। परिजनों के मुताबिक, वहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद वह कहीं चले गए। शाम के समय ग्रामीणों ने रामचरन का शव गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता देखा देखा। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया।