बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को 1 बजे आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, विभिन्न जिम्मेदारियों का भी बंटवारा किया गया।