शाहपुर: पहावाड़ी में आध्यात्मिक चेतना का संचार, विधायक गंगा उइके सत्संग समारोह में शामिल हुईं, संतों का लिया आशीर्वाद
सोमवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके शाहपुर मंडल के ग्राम पहावाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग समारोह में शामिल हुईं। यह सत्संग मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों, सदाचार और सेवा भाव को सुदृढ़ करना रहा।