दुर्ग: छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल बस दुर्घटना, 3 बच्चे घायल, ट्रक ड्राइवर फरार
छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल बस दुर्घटना: 3 बच्चे घायल, ट्रक ड्राइवर फरार,पुलिस अधिकारी ने दोपहर 2 बजे बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस ड्राइवर के सिर पर चोट आई और 3 बच्चे घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला।