तीन शादियाँ छुपाकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी बीरेंद्र कुमार सोलंकी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पूर्व की तीन शादियाँ छुपाकर प्रार्थिया से शादी की और उससे बैंक लोन व गहने गिरवी रखवाकर लगभग 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।