गुनौर: छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रोफाइल पंजीयन जरूरी पन्ना कलेक्टर ने दिए निर्देश
Gunnor, Panna | Jun 26, 2024 पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने निर्देश देते हुए बताया कि जिले में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के छात्रावास व आश्रमों का संचालन एमपी टॉस के माध्यम से किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रावास व आश्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को एमपी टॉस पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन कराना जरूरी है।