संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में किचन में खाना बनाने के दौरान कुकर फट जाने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी बिजेंद्र प्रसाद गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी (42) अपनी बेटी रीति गुप्ता (20) के साथ किचन में खाना बना रही थी।