मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से उत्तराखंड पुलिस के जवान की देर रात गिरकर हुई मौत
मुरादाबाद हरिद्वार रेलवे लाइन के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रेन से सफर कर रहे पीएसी के जवान की ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ट्रेन गार्ड से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े जनेश्वर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है।