रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र के मोरवाड़ा गांव के एक कृषि कुएं पर खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई..आग लगने से किसान को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है..आग लगने के बाद मौके पर पहुचकर आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था..लोगो ने बताया कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से की चिंगारी निकली जिससे खेत मे आग लगी