गेहलौर थाना क्षेत्र के करसी आहर के पास एक टेम्पु ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा जख्मी हो गए।ग्रामीणों ने बताया कि सिरा बेलारू गांव से मां बेटा वजीरगंज बाजार जा रहे थे तभी करसी आहर के पास टेम्पु ने टक्कर मार दी जिससे महिला बुल्की देवी बूरी तरह जख्मी हो गई।उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहड़ा कजुर में भर्ती कराया गया।