आरा: बिहिया के समीप पिता का दवा लेने गए पुत्र की ट्रेन से कटकर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 29, 2026 बिहियां के समीप ट्रेन से कट करके एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया कि वह तियर थाना क्षेत्र के आकरुआ गांव का रहने वाला अनिल कुमार यादव था। जो कि अपने पिता का दवा लेने पटना गया था वापसी आने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।