अमरोहा: दरोगा भर्ती परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी, पुलिस तैनात रहेगी, अमरोहा जिलाधिकारी ने कहा- न हो कोई लापरवाही
अमरोहा। जनपद में आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 10 परीक्षा केंद्र बनाए