बिजासन घाट में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, चार किमी लंबा जाम बिजासन घाट क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक ट्रेलर के डिवाइडर पर चढ़ जाने से लंबा जाम लग गया। घटना के कारण हाईवे की दोनों तरफ एक-एक लेन बंद हो गई, जिससे करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी 4914 सीमेंट खाली कर वापस लौट रहा था।