सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर कंटेनर-बाइक की टक्कर, कंटेनर में लगी आग गायत्री मंदिर के पास कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 300 मीटर तक घसीटने के बाद लगी आग, पुलिस जांच में जुटी सेंधवा के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गायत्री मंदिर के समीप एक कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कंटेनर के पिछले टायर में फंस गई।