आसपुर उपखंड क्षेत्र के भेवडी ग्राम पंचायत के ढाणी खंजुर में जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट योजना के तहत चार प्वाइंट लगाएं गये है फिर भी कई दिनों से पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान होकर नवागांव पहुंचे और पाइप लाइन खोदी तो जगह जगह अवैध कनेक्शन मिलने से आक्रोश जताया। जल जीवन सहायक अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग कर अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की