दनियावां प्रखंड क्षेत्र के किसान नीलगायों के आतंक से काफी परेशान हैं। नीलगाय का झुंड के झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, मसूर,चना,सरसों, मकई जो भी हर फसल होते हैं उन खा जाता है या रौंद कर बर्बाद कर देता है। किसान रातों भर जाग कर नीलगाय से फसल को बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन मौका पाते नीलगायों का झुंड देखते ही देखते खेत में लगे फसल को बर्बाद कर देता है।