अम्बाला: थाना नग्गल में दर्ज नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
Ambala, Ambala | Apr 1, 2024 थाना नग्गल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित लड़की की माता ने 30 मार्च 2024 को शिकायत दर्ज करवाई थी।