अम्बाला: मारपीट के मामले में थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Apr 1, 2024 बीती 14 मार्च को शादी समारोह में मारपीट करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने पटियाला के गांव कामी से आरोपी गुरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है । अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।