अम्बाला: गांव इस्माइलपुर में पहुंचे परिवहन मंत्री असीम गोयल से किसानों ने पूछा आखिर शहीद शुभकरण का क्या दोष था
Ambala, Ambala | Apr 1, 2024 अंबाला के गांव इस्माइलपुर में आज परिवहन मंत्री असीम गोयल को किसानों के सवालों का सामना करना पड़ा। गांव में पहुंचे मंत्री को किसानों ने पूछा कि आखिर शुभ करण ने ऐसा क्या मांग लिया था कि उसे हरियाणा पुलिस ने गोली मार दी। इस मौके पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बस बुला ली। इस दौरान किसानों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते।