गाज़ीपुर: गाजीपुर में आसमानी कहर, धान की रोपाई कर लौट रहीं चार सगी बहनों पर गिरी बिजली, एक की मौत, तीन झुलसीं
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम खेत से लौट रही चार सगी बहनें आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 14 वर्षीय किशोरी मुन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी तीन बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। यह दिल दहला देने वाली घटना शादियाबाद क्षेत्र के बरौली सुल्तानसिंह गांव की है, जहां शाम करीब 5 बजे बारिश और गर्जना के बीच यह हादसा हुआ।