आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आया एक अज्ञात व्यक्ति
Arrah, Bhojpur | Apr 13, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।