मंझनपुर: करारी मे मजदूर की संदिग्ध मौत मामले पर क्षेत्राधिकार ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा, कि जा रही कार्रवाई
जहां एक तरफ देखने को आया की करारी क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मौलानी में ईट भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। तो वही इस मामले पर क्षेत्राधिकार अभिषेक सिंह ने अपना बयान देते हुए कहा कि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही।