बड़वाह काटकूट फाटा स्थित सबजेल मे तहसील न्यायालय से न्यायिक मजिस्ट्रेट कु.वंदना मालवीय की उपस्थिति में बुधवार दोपहर ढाई बजे मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।सब जेल में कुल बंदी 86 है जिसमे विचाराधीन बंदी 76, सजायाफ्ता बंदी 08,सिवील बंदी 02 है।को न्यायाधीश मालवीय द्वारा मानव अधिकार दिवस पर उनके अधिकारों के बारे मे जानकारी दी गई।