आगरा: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का किया गया आयोजन, 6 जोड़ों को कराया गया एकजुट
Agra, Agra | Sep 14, 2024 पुलिस आयुक्त कमिश्नर आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है, जहां पति पत्नी एवं ससुराली जनों के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों की कुशल काउंसलर्स के द्वारा काउंसलिंग की जाती है, नियत तिथि पर 25 जोड़े उपस्थित हुए, जिनमें से 6 जोड़ों को एकजुट कराकर उनके परिवार को टूटने से बचाया गया।