कोटड़ा: जलपका गांव में नालाफला पुलिया पर हादसा नाले में गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत
Kotra, Udaipur | Jul 15, 2024 उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक अनियंत्रित कार पानी में डूब गई। जिसके बाद कार सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाकी दो अन्य दोस्तों ने कार से निकलकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। घटना जलपका गांव स्थित नालाफला पुलिया की है जिसके नीचे गहरा नाला है।