भांडेर: भांडेर नगर में बेमौसम बारिश से लोगों को राहत, फसलों के नुकसान से किसान चिंतित
Bhander, Datia | Apr 1, 2026 भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।