धौलपुर: सैंपऊ रोड पर नकाबपोश बाइक सवार ने लाखों रुपए के जेवरात का बैग छीना, मौके से फरार
सैंपऊ रोड पर सोमवार रात नकाबपोश बाइक सवार दो जने लाखों रुपए के जेवरात रखा बैग छीन कर भाग गए। बैग दूल्हे के पिता से छीना। इस धटना से शादी समारोह में हडक़ंप मच गया और लोग एकत्र हो गए। वारदात की सूचना पर कोतवाली और फिर निहालगंज थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बैग में करीब 2.50 लाख रुपए के जेवरात होना बताया जा रहा है। मध्